श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बुधवार को गंगानगर उपखण्ड क्षेत्र में मूंग फसल में क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।बुधवार को जिला कलक्टर द्वारा 17 जैड स्थित मूंग फसल के खेत में क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया गया।
इस दौरान सुपरवाईजर राकेश कुमार द्वारा क्रॉप कटिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। क्रॉप कटिंग और वजन संबंधी आवश्यक कार्यवाही के पश्चात जिला कलक्टर द्वारा कृषि विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार प्रक्रिया सम्पादित करने के लिये निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर कृषि विभाग के सहायक निदेशक श्री सुशील कुमार शर्मा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री सुभाष बिश्नोई सहित अन्य मौजूद रहे।