उदयपुर। हलवाई व्यापार कल्याण संस्था, उदयपुर राजस्थान (रजिस्टर्ड) की ओर से हलवाई व्यापार से जुड़े व्यापारियों के सम्मान में 15 सितम्बर को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम शाम 5 बजे से शोभागपुरा 100 फीट रोड स्थित अशोका ग्रीन में होगा।संस्था के संस्थापक अध्यक्ष हरीश कुमार भट्ट ने बताया कि सम्मान समारोह को लेकर संस्था के सदस्यों ने उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा से मुलाकात की और उन्हें समारोह में पधारने के लिए आमंत्रित किया, जिस पर फूलसिंह मीणा ने पधारने की सहमति प्रदान की।इसके अलावा जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन को भी संस्था के सदस्यों ने कार्यक्रम में आमंत्रित किया।महामंत्री मुकेश माधवानी ने बताया कि समारोह का उद्देश्य हलवाई व्यापार के क्षेत्र में वर्षों से उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यापारियों के योगदान को सम्मान देना है।
ऐसे हलवाई व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने गुणवत्ता, स्वाद और सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है तथा हलवाई व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दिया है।सचिव रमेश औदीच्य ने बताया कि समारोह में उदयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से 500 से अधिक हलवाई व्यापारी शामिल होंगे।
कार्यक्रम को लेकर संस्था की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष हरीश कुमार भट्ट, महामंत्री मुकेश माधवानी, उपाध्यक्ष देवी सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष हरिशंकर पटेल, सचिव रमेश औदीच्य, सह-सचिव ताराचंद लोहार, कोषाध्यक्ष राजेश दया, प्रकाश भट्ट, संगठन मंत्री सुन्दर लाल भट्ट, शिव शंकर सुथार, दुर्गा शंकर सुथार, दिनेश सुथार, प्रचार मंत्री रतनदास वैष्णव, बलवीर सिंह राजपूत, यशवंत जोशी, सुरेश कुमावत, शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।