उदयपुर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल चौधरी तथा एसीजेएम-3 रचना मीणा ने बुधवार को राजकीय नारी निकेतन, राजकीय बालिका गृह, राजकीय संप्रेषण गृह एवं शिशु गृह का मासिक निरीक्षण किया।एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान संप्रेषण गृह में विधि से संघर्षरत बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता, अपील एवं अन्य कानूनी सुविधाओं की जानकारी ली गई।

उन्होंने बताया कि किशोर गृह में बच्चों के लिए चिकित्सा, भोजन, चाय-नाश्ता सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, साथ ही नारी निकेतन में आवासित महिलाओं को मिल रही मूलभूत सुविधाओं तथा उनके पारिवारिक पुनर्वास की स्थिति की भी जांच की गई।निरीक्षण के दौरान बालिका गृह की अधीक्षक दिशा भार्गव, संप्रेक्षण गृह के पंकज पचार एवं संतोष मेनारिया उपस्थित रहे।