सीरवी समाज विकास समिति उदयपुर द्वारा श्री आई माताजी के 611वें अवतरण दिवस ‘भादवी बीज’ पर्व को श्रद्धा, आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।
सीरवी समाज के उपाध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर समाजजनों ने श्री आई माताजी की भव्य आरती कर सुख-समृद्धि एवं समाज की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा मांगलिक गीत भी गाए गए।
समाज के प्रतिभावान बच्चों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के निर्माणाधीन हॉस्टल के संबंध में चर्चा की गई तथा समाज को और अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने, समाज के विकास एवं प्रगति तथा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों एवं योजनाओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में मावली एसडीएम रमेश सीरवी, समाज के अध्यक्ष दोलाराम, उपाध्यक्ष राकेश, सचिव प्रकाश, कोषाध्यक्ष इंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।