उदयपुर | मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड ने साप्ताहिक विशेष के अंतर्गत हिंदी दिवस बड़े उत्साह से मनाया। सभी वक्ताओं भारत ने युवाओं में हिंदी के प्रति उदासीनता तथा लेखनी के साहित्यिक पतन पर गंभीर चिंता वयक्त करते हुए हिन्दी के गौरव को पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया।

नलिनी बंधु की ईश वंदना के पश्चात स्वरचित मक्तक, कविता, आलेख प्रस्तुत करने वालों में निधि बंसल, डी.डी. सैनी, कुसुम लता त्रिपाठी, किरण दशोरा, अरूण चौबीसा, राजकुमारी भार्गव, सरस्वती महेश्वरी, प्रदीप चौहान, हेमा जोशी, डॉ विमल शर्मा, कुलबीर सिंह, अशोक कुमार चौबीसा, राजकुमार बाफना, उम्मेद सिंह दुलावत, नूतन वेदी, रजनी जोशी, सुनीता रांका प्रमुख रहे।

सभी वक्ताओं का क्लब उपाध्यक्षों ने सम्मान किया तथा के के त्रिपाठी ने क्लब में सदेव हिंदी के ही उपयोग संकल्प दिलाया।

संचालन एस एम पोरवाल एवं के के त्रिपाठी ने किया तथा राष्ट्र गान पश्चात अल्पाहार से कार्यक्रम संपन्न हुआ।