उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप कुटुंब परिवार की ओर से सेवा सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्रांति के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डबोक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सामने आयोजित कार्यक्रम में कुटुंब परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए 21 पौधों का पौधारोपण किया।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं लेने का संकल्प लिया। सदस्यों ने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों का संरक्षण और उन्हें वृक्ष बनने तक देखभाल करना ही पर्यावरण के प्रति सच्ची जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम जैन सोशल ग्रुप कुटुंब परिवार के अध्यक्ष प्रवीण नाहर के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर माधुरी तलेसरा, महावीर वया, जितेंद्र एवं किरण नाहर, डॉ. विनय जैन , सुनीता जैन, भाग्यवंती परमार सहित कुटुंब परिवार के अनेक सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कुटुंब परिवार की यह पहल सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण बनी।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी भूपेश खिमेसरा ने दी।