उदयपुर। करजाली हाउस, मोती चौहट्टा स्थित श्री श्री 1008 सगस जी श्री भेरू सिंह जी अन्नदाता का जन्मोत्सव सगस जी बावजी भक्त मंडल द्वारा आगामी 5 सितंबर शुक्रवार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। बजरंग सेना मेवाड़ प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि इस अवसर प्रातः काल बावजी की पूजा अर्चना की जाएगी। सायंकाल 7 बजे से भजन संध्या एवं रात्रि 8 बजे महाआरती की जाएगी। जिसमें सभी भक्तगण बावजी का आशीर्वाद लेते हुए भजनों का आनंद लेंगे।