उदयपुर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उदयपुर और सीपीएल फार्मास्यूटिकल्स प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस की पूर्व संध्या पर कलड़वास स्थित सीपीएल फार्मा संयंत्र परिसर में स्थित आदि योगी प्रतिमा स्थल पर एक अनूठे हवन यज्ञ, शिव पूजा व आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोकाष्ठ (गोबर से बनी लकड़ी) से हवन कर पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
गोकाष्ठ परंपरा और पर्यावरण का संगम
इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक धार्मिक प्रथाओं को निभाते हुए वनों की कटाई कम करना और गोकाष्ठ को एक स्थायी एवं पर्यावरणहितैषी विकल्प के रूप में प्रोत्साहित करना था। हवन में केवल गोबर से बनी लकड़ी का ही प्रयोग किया गया, जिससे यह सिद्ध हुआ कि परंपरा और आधुनिक पर्यावरणीय समाधान साथ-साथ चल सकते हैं।
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री शरद सक्सेना ने कहा कि इस वर्ष की थीम “रेसिंग फॉर एयर” को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया गया। हवन और पूजा जैसे पारंपरिक उपाय वायु शुद्धिकरण में सहायक हैं और गोकाष्ठ का उपयोग प्रदूषण कम करने और वृक्षों की कटाई रोकने का एक किफायती विकल्प है। इसके साथ ही उपस्थित लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पुनः उपयोगी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया गया।
वैज्ञानिक कार्यशाला
समारोह के उपरांत पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, उमरड़ा की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्योति तोमर ने हवन अनुष्ठानों के लाभों पर एक शोध आधारित कार्यशाला आयोजित की। लगभग 100 प्रतिभागियों की उपस्थिति में उन्होंने हवन के रोगाणुरोधी गुणों पर वैज्ञानिक निष्कर्ष प्रस्तुत किए। शोधों के अनुसार, हवन वातावरण को बैक्टीरिया, फफूंद और वायरस से मुक्त करने में सहायक होता है और यह प्राचीन परंपराओं की वैज्ञानिक प्रासंगिकता को भी प्रमाणित करता है।
राहड़ा फाउंडेशन की श्रीमती अर्चना सिंह चारण ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का प्रयास नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए होना चाहिए। उन्होंने यज्ञ के कई लाभ बताए और गो कास्ट से वनों की कटाई कम होने, किसानों को आर्थिक मदद मिलने और धार्मिक अनुष्ठानों की लागत घटने की बात कही।
जागरूकता पहल
कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के संदेश के साथ प्रतिभागियों को वस्त्र थैले, मिट्टी की बनी बोतलें और आरएसपीसीबी ब्रांडेड कॉफी मग वितरित किए गए। इस कदम का उद्देश्य पॉलीथिन बैग को हतोत्साहित कर पुनः प्रयोग योग्य वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में सीपीएल फार्मास्यूटिकल्स की ओर से कपिल द्विवेदी व पंकज ठाकुर तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कुंज बिहारी पालीवाल , यशपाल जेलिया, सफल पाटीदार, शीतल बरवड़ सहित पूरी टीम मौजूद रही।
Udaipur
गोकाष्ठ से हवन कर दिया पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का संदेश
Related stories
Bollywood Glamour Adds Spark to Sawan Celebrations at JMM Jain Mahila Manch
Udaipur: JMM Jain Mahila Manch organised a colourful and entertaining programme, “Rang Bhare Badal Se Sawan P…
Ujjwal Rajasthan 3.0 Draws Strong Response from Youth and Farmers
Udaipur: The second day of the Ujjwal Rajasthan 3.0 exhibition at Hotel Yois witnessed a strong turnout of st…
Inner Wheel District Chairperson Varsha Shah to Visit Udaipur on August 22
Udaipur: Inner Wheel District 305 Chairperson Varsha Shah from Ahmedabad and District Secretary Alka Bhargava…
Greed Is the Root of All Vices; Peace Comes Through Self-Restraint
Udaipur: Addressing devotees during the ongoing Chaturmas discourses organised under the aegis of the Shri Va…