उदयपुर,  कारखाना एवं बॉयलर्स, विभाग की बैठक जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर 12 बजे जिला कलेक्ट्रेट, सभागार में  आयोजित होगी।

जिला सचिव जिला संकट स्थिति समूह एवं उप मुख्य निरीक्षक कारखाना बॉयलर्स के सदस्य सचिव पवन कुमार गोयल के अनुसार गत बैठक में पारित दिशा-निर्देशों तथा मैसर्स भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एल.पी.जी.संयंत्र) साकरोदा, उदयपुर में पिछली ईमरजेन्सी रेसपॉन्स मॉक ड्रिल एवं मैसर्स कॉन्फीडेन्स इण्डिया लिमिटेड में पिछली ईमरजेन्सी रेसपॉन्स मॉकड्रिल पर भी चर्चा की जायेगी।