उदयपुर, 59वा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यकम रा.उ.मा. विद्यालय मेहरों का गुड़ा अम्बेरी बडगांव में महिपाल सिंह राठौड़ जिला साक्षरता एवं सतत् शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता, विनोद कुमार शर्मा एसीबीईओ बड़गांव, जगदीश अहीर, इन्द्रजीत सिंह चौहान के विशिष्ठ अतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर नवसाक्षर महिलाओं एवं विद्यालयी छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा रंगोली, मेहंदी, पोस्टर आदि का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गये। साथ ही ब्लॉक समन्वयक अशोक कुमार बडगांव, हरीश आमेट भीण्डर, दिलिप सिंह राणावत सायरा एवं हंसमुख कलाल सेमारी को शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

श्री विनोद शर्मा अति.मु.ब्लॉक.शि.अ. बड़गांव ने उल्लास एप के साथ ही कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। श्री महिपाल सिंह राठौड़ जि.सा.स.शि.अ. ने आगामी समय में आयोजित होने वाली बुनियादी साक्षरता मुल्यांकन परीक्षा तथा प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान की। संस्था प्रधान श्री इन्द्रजीत सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। चन्द्रवीर सिंह चौहान, सहायक परियोजना अधिकारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।