उदयपुर  प्रातःकाल समाचार पत्र के प्रबंध संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील गोयल के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा तथा पीसीसी महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा सहित अनेक नेताओं ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

नेताओं ने कहा कि गोयल ने तीन दशकों तक प्रातःकाल से जुड़े रहकर निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार की पत्रकारिता को नई दिशा दी। समाज सेवा, जनहित के मुद्दों पर सक्रियता, स्पष्टवादिता और सरल स्वभाव के कारण वे आमजन और पत्रकारों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे।