उदयपुर। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर प्रारंभ की गई त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत माह के तीसरे गुरूवार 18 सितम्बर को जिला स्तरीय जनसुनवाई जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में राजस्थान सम्पर्क, आई टी केन्द्र/कलक्ट्रेट मिनी सभागार में सुबह 11 से 2 बजे आयोजित की जाएगी।