उदयपुर। आयुष मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के राज्यमंत्री श्री प्रतापराव जाधव 11 सितम्बर को उदयपुर आएंगे। एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि श्री जाधव 11 सितम्बर को शाम 7.20 बजे वायुयान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात् 7.30 बजे सड़क मार्ग से आबुरोड़, सिरोही के लिए प्रस्थान करेंगे।