उदयपुर। मानसी वाकल के पंपिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रिक फाल्ट आने से नगर उपखण्ड सप्तम प्रताप नगर से दिनांक शनिवार को होने वाली जलापूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि प्रताप नगरयूआईटीखेमपुराकालका माताकेशव नगरबोहरा गणेश जी जलाशयों से जुड़े क्षेत्र एवं सुंदरवास की डायरेक्ट सप्लाई प्रभावित होगी। यह जलापूर्ति अब रविवार को होगी।