उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप अनंता द्वारा प्रतिवर्ष को तरह इस वर्ष भी पर्युषण पर्व के बाद भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया गया तो अनन्ता ग्रुप के 14 तपस्वियों का जीरा वाला पार्श्वनाथ मंदिर,नवरत्न में आयोजित भक्ति संध्या में बहुमान किया।
भक्ति संध्या के दौरान मांगलिक आशीर्वचन के साथ पूज्य गुरुदेव विराग रत्न विजय महाराज ने कहा कि भगवान सदैव हमारे साथ होते है, तथा अच्छा या बुरा फल पूर्व जन्म के कर्मो के अधीन होता है।
संस्थापक अध्यक्ष मोहन बोहरा ने बताया कि भक्ति संध्या के दौरान जेएसजी अनंता के 14 तपस्वियों को सम्मान अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन अध्यक्ष आर सी मेहता तथा अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर अनिल नाहर द्वारा किया गया।
अध्यक्ष विनोद चपलोत ने बताया कि भक्तिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम अति उत्साह से भरपूर था । जिसमे सुर सरताज राकेश चपलोत तथा जीतु ने प्रभु महावीर तथा पार्श्वनाथ को समर्पित कर्णप्रिय भजनों की ऐसी झड़ी लगाई की पर इतने सुंदर भजन गाये पूरे पांडाल में भक्तजन आने स्थान पर भक्ति के साथ नाच उठे। गायकों ने त्रिशला थारो वीर कठे,प्रभु आयेंगे आयेंगे - आयेंगे तथा तपस्वियों तुम्हें नमन - नमन विशिष्ट जैसे भजनों से भक्ति संध्या को यादगार बना डाला ।
सचिव अरुण कटारिया ने बताया कि भक्ति संध्या कार्यक्रम में मेवाड़ रीजन चेयरमैन अरुण मांडोत,आगामी चेयरमैन पारस ढेलावत तथा अन्य पदाधिकारी , सुपर्श्वनाथ मंदिर अध्यक्ष दिनेश चोरड़िया,ट्रस्टी नितेश बाफना,अक्षय जैन,रोशन माण्डावत,अनन्ता के पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र जोधावत,प्रदीप बाबेल,विनोद पगारिया,डॉक्टर शिल्पा नाहर एवं महेश नाहर,ललित कच्छारा,जिनेन्द्र मेहता,अशोक कोठारी,अशोक जैन,अशोक सिंघी , योगेश सेठ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन डॉ.शिल्पा नाहर ने किया।