उदयपुर। उदयपुर के विश्व विख्यात शिल्पी 121 वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज करने वाले डॉक्टर इक़बाल सक्का ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 75 वै जन्मदिन के मौके पर उदयपुर, मेवाड़,व राजस्थान की जनता  की तरफ से श्री प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर भेंट करने के लिए डॉक्टर सक्का ने एक नायाब तोहफा तैयार किया है सोने की एशिया कप t,20, 2025 की ट्रॉफी व चांदी से बना एशिया कप का लोगो, तिरंगा झंडा, व बेड बल्ला, बनाकर हरी घास के मैदान में सजाया है  डॉक्टर सक्का ने बताया कि इन दीनों यूएई में चल रहे भारत सहित आठ देशों की क्रिकेट टीमों में एशिया कप2025 विजेता बनने का मुकाबला चरम सीमा पर चल रहा है विजेता टीम के देश को प्रधानमंत्री भारत सरकार की तरफ से मेरे द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बनाई गई यह कलाकृतियां एशिया कप सोने की t20 2025की ट्रॉफी  व चांदी का एशिया कप का लोगो लहराता हुआ तिरंगा झंडा, व बेड, बल्ला,प्रधानमंत्री की तरफ से विजेता टीम के देश को भेंट की जाए इसके लिए डॉक्टर सक्का ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है।