उदयपुर – सरल ब्लड सेंटर भूपालपुरा के अध्यक्ष श्री श्याम एस सिंघवी ने स्वेच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिये सरल स्वेच्छिक रक्तदान प्रेरणा समिति का गठन करके कुंवर विजयसिंह कच्छवाहा को समिति का अध्यक्ष एवम् रामनाथ सिंह चौहान , सत्यनारायण चौबीसा , प्रमोद वर्मा , अनिल कुमावत , बसंती वैष्णव , निवेदिता साहू को समिति का सदस्य मनोनीत किया है। शीघ्र ही समिति सदस्य हर गांव शहर में जन संपर्क करके स्वेच्छिक रक्तदान जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को रक्तदान के पुण्य एवम् स्वास्थ्य लाभ की अहम जानकारियां देंगे।