उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सीए सेल उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. हितेष कुदाल ने आयकर विभाग से मांग की है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2025 से बढ़ाकर 30 सितम्बर 2025 की जाए। डॉ. कुदाल ने बताया कि बीते एक सप्ताह से आयकर पोर्टल लगातार तकनीकी समस्याओं से जूझ रहा है। इस कारण लाखों करदाता एवं कर पेशेवर गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। आयकर रिटर्न भरने की प्रक्रिया पूरी करना करदाताओं के लिए व्यावहारिक रूप से असंभव हो गया है।
मुख्य समस्याएं निम्नलिखित हैंः
पोर्टल का अत्यधिक धीमा चलना और बार-बार हैंग होना।
एआईएस/टीआईएस दस्तावेज डाउनलोड न होना।
चालान का भुगतान करने के बावजूद पोर्टल पर भुगतान चालान न दिखना।
रिटर्न दाखिल करने के विकल्प का तकनीकी रूप से काम न करना।
डॉ. हितेष कुदाल ने कहा कि इस तकनीकी दिक्कतों के कारण करदाता समय पर रिटर्न दाखिल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में आयकर रिटर्न की अंतिम तिथि बढ़ाना आवश्यक है ताकि कोई भी करदाता परेशानी में न रहे। सीए सेल उदयपुर व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सरकार से निवेदन किया गया है कि आम जन की सुविधा का ध्यान रखते हुए अंतिम तिथि को 30 सितम्बर 2025 तक बढ़ाया जाए।
Udaipur
आयकर रिटर्न की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितम्बर करने की मांग, तकनीकी समस्याओं से जूझ रहे करदाता
Related stories
Bollywood Glamour Adds Spark to Sawan Celebrations at JMM Jain Mahila Manch
Udaipur: JMM Jain Mahila Manch organised a colourful and entertaining programme, “Rang Bhare Badal Se Sawan P…
Ujjwal Rajasthan 3.0 Draws Strong Response from Youth and Farmers
Udaipur: The second day of the Ujjwal Rajasthan 3.0 exhibition at Hotel Yois witnessed a strong turnout of st…
Inner Wheel District Chairperson Varsha Shah to Visit Udaipur on August 22
Udaipur: Inner Wheel District 305 Chairperson Varsha Shah from Ahmedabad and District Secretary Alka Bhargava…
Greed Is the Root of All Vices; Peace Comes Through Self-Restraint
Udaipur: Addressing devotees during the ongoing Chaturmas discourses organised under the aegis of the Shri Va…