कुलपति सुनीता मिश्रा के बयान का मेवाड़ क्षत्रिय महासभा शहर शाखा एवं बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा विरोध व्यक्त करते हुए संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मेवाड़ की पवित्र भूमि प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की वीरता और बहादुरी से भरी पड़ी है और इस पर कुलपति द्वारा औरंगजेब की प्रशंसा करना कहां का न्याय है ,जिसने मंदिरों को तोड़ा हिंदुओं को लूटा ,जजिया लगाया ऐसे व्यक्ति के बारे में  प्रशंसा को लेकर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा शहर शाखा के अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह करेलिया एवं बजरंग सेना मेवाड़ के प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने प्रशासन से मांग की है कि कुलपति को तुरंत बर्खास्त किया जाए अन्यथा हमें आंदोलन की और अग्रसर होना पड़ेगा