उदयपुर  : एम बी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद कार्यकारिणी ने वार्षिकोत्सव वरिष्ठ अग्रज सम्मान की श्रृंखला मे आज श्री कैलाश मेघवाल का उनके आवास पर सम्मान किया | श्री मेघवाल सन 1952 से 1960 (आठ साल) के बीच महाविद्यालय के विद्यार्थी रहे व एम ए (पोलिटिकल साइंस) एवं एल एल बी की डिग्री प्राप्त की | सम्मान करने वालों मे अध्यक्ष प्रो महीप भटनागर, महासचिव शांति लाल भंडारी, सचिव डॉ आर के गर्ग मीडिया प्रभारी प्रो विमल शर्मा व नरेंद्र कश्यप शामिल रहे | 

शॉल, माला व प्रशस्ति  पत्र पाकर श्री मेघवाल ने कहा कि वे यह सम्मान पाकर अभीभूत हुए हैं | अपने महाविद्यालय के दिनों को याद करते हुए श्री मेघवाल ने कहा कि श्री शंकर लाल सक्सेना जैसे समर्पित प्रिंसपल की बदौलत वे छात्रों के प्रवेश मे आने वाली कठिनाईयों से निजात पा लेते थे | शारीरिक रूप से असक्षम वरिष्ठ सदस्यों का उनके घर जाकर सम्मान करने के निर्णय की उन्होंने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए डॉक्टर से अनुमति मिलते ही परिषद के आगामी कार्यक्रम मे उपस्थित होने की मंशा जाहिर की | मीडिया प्रभारी प्रो विमल शर्मा ने बताया कि श्री मेघवाल ने 15 वर्षो तक वकालत करने के बाद राजनीती मे प्रवेश किया | वे 6 कार्यकाल तक विधायक रहे तथा विधानसभा अध्यक्ष सहित कई विभागों के मंत्री रहे | वे दो बार लोकसभा सांसद रहे | परिषद ने आज उन्हें "वरिष्ठ अग्रज सम्मान" प्रदान किया |