उदयपुर। शारदीय नवरात्रि पर्व के समापन के साथ गरबे की रंगत और डांडियों की खनक थमने की ओर है। मंगलवार और बुधवार को विभिन्न स्थानों पर माता के जगराते के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। बड़गांव में सीबीसी क्लब की ओर से आयोजित गरबा रास के दौरान भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक मंत्री सुनील व्यास ने बताया कि इस अवसर पर क्लब के कार्यकर्ताओं के साथ गांव के महानुभावों ने जोड़े से भाग लिया। वहीं आमजन भी अपने घर से आरती की थाली सजाकर लाए और महाआरती में भागीदारी निभाई। इस अवसर पर पूरे पांडाल को गुब्बारों व आकर्षक फूलों व दीपक से सजाया गया।