उदयपुर |उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के लिए 22 सह-योग शिक्षकों का एक दल भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी मोहन सिंह शक्तावत के नेतृत्व में जोश और उत्साह के साथ रवाना हुआ |
पूर्व में इन योग साधकों ने स्वामी परमार्थ देव जी के निर्देशन में उदयपुर में 25 दिवसीय सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त किया है| अब यह दल हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के सान्निध्य में 5 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण में भाग लेगा |
मीडिया समन्वयक प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षित होने के उपरांत ये सभी 22 योग शिक्षक पूर्ण रूप से उदयपुर शहर में अपनी अपनी निःशुल्क नियमित योग कक्षाएँ प्रारंभ करेंगे, जिससे शहर में स्वास्थ्य, अनुशासन और योग संस्कृति का प्रसार होगा | साथ ही, ये योग शिक्षक समाजसेवा के विविध कार्यों जैसे वृक्षारोपण, आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण, रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियानो में भी सक्रिय रहेंगे |