उदयपुर अक्षय लोकजन पत्रिका दीपावली विशेषांक का विमोचन आज उदयपुर सांसद श्री मन्ना लाल रावत द्वारा उनके आवास पर किया गया |
श्री रावत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न दृष्टिकोणों से दीपावली पर्व के महत्व एवं सांस्कृतिक, सामाजिक व धार्मिक आयामों पर इस अंक मै गहन प्रकाश डाला गया है | उन्होंने प्रकाशक जय किशन चौबे को इसके लिए साधुवाद दिया |
संपादक मनोहर लाल मुंदड़ा व प्रकाशक जय किशन चौबे ने बताया कि इस अंक में आयुर्वेदिक दोहे, भारतीय सांस्कृतिक धरोहर, मीरा एवं वाल्मीकि जी के उपदेश, और पर्व से जुड़ी विविध कथाएं शामिल हैं। साथ ही, स्वास्थ्य लाभ पर विशेष लेख, बाल कथाएँ, और हाड़ा योद्धा कुम्भा पर भी विस्तृत चर्चाएँ प्रस्तुत की गई हैं।
अध्यक्ष प्रो विमल शर्मा ने बताया कि पत्रिका के संपादकीय दल ने इस संस्करण में पारंपरिक और आधुनिक दोनों रूपों में दीपावली के उत्सव की महत्ता को समेटा है, जिसमें सामाजिक सद्भाव, प्रकृति संरक्षण एवं आध्यात्मिकता की झलक भी देखने को मिलती है।अक्षय लोकजन पत्रिका का यह विशेषांक दीपावली के पावन अवसर पर पाठकों को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से समृद्ध सामग्री प्रदान करता है |
विमोचन करने वालों मैं सांसद मन्ना लाल जी रावत, प्रकाशक जय किशन चौबे, संपादक मनोहर लाल मुंदड़ा, अध्यक्ष प्रो विमल शर्मा, लोकेश पालीवाल, गोपाल झाला सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे |