उदयपुर भारत सरकार के संस्कृत्ति मंत्रालय के अधीन संचालित पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के अधिकारियों, कर्मचारियों, वाहन चालको एवं एम. टी. एस. के लिए हिंदी पखवाडे के अन्तर्गत राजभाषा हिंदी की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हिंदी पखवाडे में प्रश्नोत्तरी निबन्ध लेखन शुद्ध हिंदी लेखन श्रुति लेखन शुद्ध हिंदी लेखन इत्यादि की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

केन्द्र निदेशक श्री फुरकान खान ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 26 सितम्बर 2025 को हिंदी कार्यशाला के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यशाला के मुख्य वक्ता राजभाषा विशेषज्ञ डॉ जयप्रकाश शाकद्वीपीय थे जिन्होंने हिंदी की प्रतियोगिता का संयोजन किया, हिंदी की संवैधानिक व्यवस्थाएं, राजभाषा नियम.अधिनिय, प्रावधानों, टिप्पणी लेखन आम तौर पर होने वाली अशुद्धियों एवं शुद्ध रूपों की अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जानकारी दी।

हिंदी कार्यशाला की अध्यक्षता श्री पवन अमरावत, उप निदेशक ने की। कार्यशाला का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित श्री दुर्गेश चांदवानी, सहायक निदेशक द्वारा किया गया। हिंदी पखवाडे के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यशाला में सभी ने बडे उत्साह से भाग लिया। अधिकारी वर्ग में विजेताओं में तीन प्रतियोगितओं का आयोजन किया जिसमें राजभाषा प्रश्नोत्तरी मे श्री दुर्गेश चांदवानी सहायक निदेशक प्रथम स्थान श्री सी०एल० सालवी, श्री मुकुल औदिच्य द्वितीय स्थान वहीं श्री राकेश मेहता एवं श्रीमती पूजा सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी टिप्पण लेखन में श्री दुर्गेश चांदवानी सहायक निदेशक प्रथम स्थान श्री राकेश मेहता प्रथम स्थान, श्री प्रभुलाल गायरी द्वितीय स्थान श्री सी०एल० सालवी एवं श्रीमती पूजा सैनी तृतीय स्थान पर रहे।

राजभाषा हिंदी शुद्ध एवं श्रुतिलेखन में श्री दुर्गेश चांदवानी प्रथम स्थान, श्री राकेश मेहता द्वितीय स्थान, श्री प्रभुलाल गायरी, श्री जागृत डूंगरवाल एवं श्री धीरज चंदेल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं वाहन चालक एवं एम. टी. एस. वर्ग में हिंदी वाचन प्रतियोगिता में श्री शकील मोहम्मद प्रथम स्थान, श्री मांगीलाल नाथ एवं श्री मांगीलाल कुम्हार द्वितीय स्थान तथा श्री प्रकाश गमेती तृतीय स्थान पर रहे। जबकि श्रुति एवं शुद्ध लेखन में श्री राधेश्याम प्रथम स्थान, श्री शकील मोहम्म्द द्वितीय स्थान तथा श्री मांगीलाल कुम्हार तृतीय स्थान पर रहे। कार्यशाला का संचालन प्रभुलाल गायरी प्रभारी राजभाषा ने किया।