उदयपुर स्व. खेमराज कटारा राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय हिरण मंगरी द्वारा "एक पौधा – एक जीवन, एक संकल्प – हरित भविष्य पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागृति अभियान" के तहत परिसर में वृक्षा रोपण किया गया | मुख्य अतिथि सांसद डॉ. मन्नालाल रावत,अध्यक्षता डॉ. राहुल जैन, अधीक्षक, सैटेलाइट चिकित्सालयतथा विशिष्ट अतिथि डॉ. राजश्री गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपभोक्ता सुरक्षा संगठन,नई दिल्ली रहे |
समिति सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पौधों की पूजा रक्षा सूत्र, कंकू, चावल और गायत्री मंत्र के जप के साथ की गई।
इस पवित्र विधि के पश्चात 21 पौधों का रोपण राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय, हिरण मगरी, सेक्टर-6, उदयपुर के प्रांगण में किया गया।
उद्बोधन में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा “पौधा लगाना केवल एक कर्म नहीं, बल्कि यह हमारी धरती माँ के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।”
अधीक्षक डॉ. राहुल जैन ने कहा “पौधारोपण एवं पौधा-जागरूकता अभियान के माध्यम से हम पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि जीवन के स्रोत को भी सुरक्षित रखते हैं।”
डॉ. राजश्री गांधी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा “एक पौधा – एक परिवार – एक भविष्य, यही इस अभियान का सच्चा संदेश है।
हमें हर अवसर पर एक पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए और उसकी जीवनभर रक्षा करनी चाहिए।”
इस अवसर पर उपभोक्ता सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर, प्रदेश अध्यक्ष हेमन्न झा
जिला अध्यक्ष प्रवीण नाहर, कोषाध्यक्ष संतोष शाक्य,जिला समन्यवक सुरेश पालीवाल, अशोक (वुमन सेल सचिव), पुजा झा, रेखा मोगरा, चन्द्रकला, आर्य समाज सेवी नरेन्द्र प्रसाद माथुर, विजय प्रकाश विप्लवी, रमेश चंद्र आमेटा
नर्सिंग अधीक्षक, रतन लाल सोलंकी नर्सिंग अधीक्षक एवं हॉस्पिटल स्टाफ की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि “हर पौधा – जीवन की नई सांस।”
Udaipur
एक पौधा – एक जीवन, एक संकल्प – हरित भविष्य (पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागृति अभियान)
Related stories
Give the Elderly the Light of Dignity, Not the Darkness of Neglect
World Senior Citizens Day serves as a wake-up call to society’s collective conscience, compelling us to refle…
Drug-Free Protective Shield Campaign Held in Matilirathan
Sri Ganganagar: A “Drug-Free Protective Shield Campaign” was organised in Matilirathan as part of the ongoing…
BCI Chittorgarh Chapter Announced, Kamal Somani Named President
Chittorgarh: Chittorgarh, known for its historic forts and legacy of valour, is now emerging as a promising h…
PIMS Udaipur Gives New Lease of Life to 15-Year-Old with Severe Tetanus
Udaipur: Doctors at Pacific Institute of Medical Sciences (PIMS), Udaipur, successfully treated a 15-year-old…