उदयपुर। उदयपुर प्रीमियर लीग सीजन-2 के तहत रविवार को खेले गए मैचेस में प्रताप वॉरियर्स ने बागौर रॉयल्स को 5 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रताप वॉरियर्स ने निर्धारित ओवर्स में 170 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बागौर रॉयल्स निर्धारित ओवर्स में 165 ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच पुनीत श्रीमाली रहे।
आयोजन सचिव अनिरुद्ध सांखला ने बताया कि इक्विटास बैंक के सहयोग से हुए आयोजन में दूसरे मैच में महाराणा किंग्स ने लेक टाइटंस को 9 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच मोहित पंवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धुंआधार 32 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली और 1 विकेट लिया। तीसरे मैच में चेतक स्टालिन्स ने गणगौर वॉरियर्स को 5 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गणगौर वॉरियर्स की टीम 130 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रांजल शुक्ला ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चेतक स्टालिन्स की टीम ने नीलेश देवड़ा के नाबाद अर्धशतक के बदौलत 5 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच प्रांजल शुक्ला रहे। मुख्य अतिथि डेजर्ट पर्ल वेडिंग्स के गजराज सिंह राजावत ने मन ऑफ द मैच को सम्मानित किया।
Udaipur
प्रताप वारियर्स, महाराणा किंग्स और चेतक स्टालिन्स ने जीते अपने मैच
पुनीत श्रीमाली, मोहित पंवार और प्रांजल शुक्ला को मेन ऑफ द मैच
Related stories
Bikaner House Comes Alive with Rajasthan’s Colours During Two-Day Teej Festival
Rajasthan Foundation Delhi Chapter and Rajasthani Mitra Mandal celebrate folk traditions, music, dance and cu…
Rajasthan Civic Polls Announced; Urban Politics Faces Crucial Test
Jaipur, Rajasthan’s long-awaited urban local body elections were announced Wednesday, setting the stage for a…
Vidya Bhawan Celebrates National Space Day 2026 with Grand Outreach Programme
Udaipur, For hundreds of young minds in Udaipur, Wednesday became a day of discovery as leading space scienti…
A Journalist With a Sharp Eye for Every Breaking Story
Kota: In the fast-paced world of journalism, some journalists stand apart through their speed, accuracy, prof…