उदयपुर। श्री चेना कुशला माता उत्सव समिति लखारा समाज उदयपुर की ओर से आयोजित दो दिवसीय श्रीचेना-कुशला माता मंदिर के प्रथम पाटोत्सव में लखारा समाज के महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

सेक्टर 14 स्थित लखारा समाज भवन में आयोजित हुए इस आयोजन में महिलाएं पहले दिन लहरिया के साथ वहीं दूसरे दिन चूंदड़ी में शामिल हुई। पुरुषों में पारंपरिक पहनावे के साथ आयोजन में भाग लेकर चेना-कुशला माता के खूब जयकारे लगाए।

पाटोत्सव के तहत मंगलवार शाम को वीरेन्द्र लखारा की ओर से ‘एक शाम चेना-कुशला के नाम’ भजन संध्या हुई। इसमें प्रसिद्ध गायक रमेश लखारा ने माता के भजनों की ऐसी सरिता बहाई की देर रात तक समाजजन आनंद लेते रहे।

आयोजन प्रमुख दुर्गाप्रसाद लखारा ने बताया कि इस मौके पर महोत्सव और समाज भवन के भामाशाहों का सम्मान कर मंचासीन किया गया। बुधवार को सुबह माताजी की शोभायात्रा की बोलियां लगाई गई।

माता की आरती, माताजी के भोग, शोभायात्रा की सेवा आदि बोलियों में भामाशाहों ने बढ़चढक़र भाग लिया।जयकारों से गूंजा सेक्टर 14इसके बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे श्रीचेना माता-कुशला माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में राजस्थान के साथ ही मध्यप्रदेश और गुजरात राज्यों से आए हजारों की संध्या में समाजजनों पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। बैंड बाजों की आध्यात्मिक धुनों पर क्या युवा और क्या बड़े सभी ने जमकर नृत्य किया।

शोभायात्रा में सबसे आगे बग्गी में माताजी को विराजित कराया गया। समाजजन चंवर ढूलाते चल रहे थे।

इसके पीछे घोड़ों पर समाज के बोलीदाता सवार थे। पीछे लखारा मातृशक्ति की महिलाएं सिर पर कलश धारण किए शामिल हुई।

समाजजनों ने इस दौरान माता के जयकारों से सेक्टर 14 पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। सेक्टर 14 के विभिन्न क्षेत्रों से घूमने के बाद शोभायात्रा भवन पहुंची जहां प्रसादी का आयोजन हुआ।