उदयपुर। नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण बुधवार को सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित हुआ।प्रशिक्षण के दौरान जिले के सभी ब्लॉकों से 4-4 मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों के संधारण, संचालन एवं उपयोग से संबंधित सैद्धांतिक और प्रायोगिक प्रशिक्षण दिय गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स की टीम तैयार करना है, जो आगे मतदान कार्मिकों को ईवीएम-वीवीपेट के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन की जानकारी प्रदान कर सके।राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर तथा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ सह प्रभारी डाॅ महामायाप्रसाद चैबीसा ने बताया कि प्रशिक्षण में मशीनों की कार्यप्रणाली, संचालन की प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियों तथा निर्वाचन के दौरान आने वाली संभावित तकनीकी परिस्थितियों से निपटने के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।प्रशिक्षणार्थियों को मशीन की हैंडस् आॅन ट्रेनिंग कराते हुए मशीनों के संचालन का अभ्यास भी करवायागया, ताकि वे मतदान प्रक्रिया के दौरान तकनीकी दक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।ब्लाॅक स्तरीय मास्टर ट्रेनर आगामी दिनों में मतदान दलों को प्रशिक्षण देंगे।