उदयपुर। राजस्थान राज्य के जनजाति उपयोजना क्षेत्र (टीएसपी) के प्रतिभावान अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों एवं युवाओं को विभिन्न अकादमिक एवं रोजगार क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
इसके लिए वर्ष 2026-27 के जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थानउदयपुर के निदेशक ओपी जैन ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट के होम पेज पर प्रदर्शित गुगल फाॅर्म के माध्यम से 2 सितंबर 2026 की रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन का प्रिंट मय दस्तावेज 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजेतक माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, अशोक नगर मेन रोड, उदयपुर में व्यक्तिगत रूप से अथवा रजिस्टर्ड डाक से जमा कराना अनिवार्य होगा।यह प्रतिभाएं होंगी सम्मान के लिए पात्रयोजना के तहत आवेदन करने वाला अभ्यर्थी टीएसपी क्षेत्र का मूल निवासी एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना चाहिए।
उसकी आयु आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर 15 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उपलब्धि की अवधि 1 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है।सम्मान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को पात्र माना जाएगा।
इनमें केंद्र, राज्य अथवा अर्द्धसरकारी संस्थाओं में ग्रेड पे 5400 या उससे अधिक के राजपत्रित अधिकारी पद पर चयनित अभ्यर्थी,नीट, आईआईटी, जेईई जैसी मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं उत्तीर्ण कर मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी शामिल हैं।इसी प्रकार मान्यता प्राप्त बोर्ड से प्रथम प्रयास में 10वीं अथवा 12वीं कक्षा में न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रथम प्रयास में स्नातक अथवा स्नातकोत्तर परीक्षा में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड हासिल करने वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।
इसके अलावा पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाले तथा सीए-सीएस परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी योजना में शामिल किया गया है।डीबीटी से मिलेगी निर्धारित सम्मान राशिनिदेशक श्री जैन ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित राशि उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
साथ ही निर्धारित तिथि को आयोजित जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट टीएडी डाॅट राजस्थान डाॅट जीओवी डाॅट इन तथा टीएडी डाॅट राजस्थान डाॅट जीओवी डाॅट इन पर उपलब्ध है।