उदयपुर। सिन्धी समाज के पूज्य संत साईं साबूराम साहिब की 52वीं तीन दिवसीय बरसी का भव्य समापन गुरुवार को भूपालपुरा स्थित दरबार में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन सत्संग एवं अखण्ड पाठ साहिब के भोग के पश्चात् प्रसादी वितरित की गई।

 

दरबार के गद्दीनशीन स्वामी रामचन्द्र जी ने अपने संदेश में कहा कि “गुरु पर विश्वास रखो, धैर्य और मेहनत से ही सफलता प्राप्त होती है।” उन्होंने श्रद्धालुओं को साईं साबूराम साहिब के उपदेशों पर चलने व समाज में प्रेम, एकता और सेवा भावना को बनाए रखने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान संतों द्वारा भजन-सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें गुरु महिमा का सुंदर वर्णन किया गया। वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो उठा और श्रद्धालुओं ने “जय साईं साबूराम” के जयघोषों से दरबार को गूंजा दिया।

 

दरबार के सेवादार राजेश खत्री ने बताया कि बरसी के अंतिम दिन उदयपुर सहित इंदौर, जयपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा, वेरावल और अहमदाबाद से सैकड़ों भक्तों ने उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर प्रताप राय चुग, सुखराम बालचंदानी, किशन वाधवानी, राजेश खत्री, दीपेश हेमनानी, विक्की खत्री, सुनील कालरा सहित अनेक श्रद्धालु एवं सेवक मौजूद रहे।