जिला प्रशासन ने गठित ने नियुक्त किए समितियां के प्रभारी
उदयपुर।
5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन को सुचारू रूप से संपादित कराने के लिए जिला कलक्टर के निर्देशन में विभिन्न समितियों के प्रभारी अधिकारियों की नियुक्त करते हुए उन्हें दायित्व सौंप दिए हैं।

खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स - 2025 के तहत उदयपुर में होने वाले आयोजनों को लेकर युडीए आयुक्त राहुल जैन को नोडल अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। अब प्रतियोगिताओं से जुड़े सभी कार्यों के लिए अलग-अलग समितियां गठित कर विस्तृत जिम्मेदारियाँ तय कर दी गई हैं।

उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया के तहत उदयपुर में 25 से 28 नवम्बर तक अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर स्टेडियम में जूडो प्रतियोगिता होगी। वहीं बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 28 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक महाकालेश्वर मंदिर परिसर में होगा। कायाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता 2 से 4 दिसम्बर तक फतहसागर पाल पर होगी। जारी आदेश के अनुसार सभी खेलों के लिए पृथक-पृथक खेल आयोजन समितियां तय की हैं। साथ ही वाहन व्यवस्था, चिकित्सा समिति, यातायात एवं कानून-व्यवस्था समिति, भोजन व्यवस्था समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उदयपुर भ्रमण समिति आदि का भी गठन करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।