उदयपुर। केंद्रीय योजना, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्यमंत्री श्री राव इंद्रजीतसिंह 17 नवम्बर को उदयपुर आएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री राव 17 नवम्बर को शाम 7 .15 बजे वायुयान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से होटल ताज अरावली आएंगे। श्री राव का रात्रि विश्राम उदयपुर में रहेगा। केंद्रीय मंत्री अगले दिन 18 नवम्बर को सुबह 10 बजे होटल द अनन्ता में आयोजित नेशनल सैम्पल सर्वे की 75वीं वर्षगांठ के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।