मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड के मासअंत शनिवार कार्यक्रम में श्रीमती कुसुम लता त्रिपाठी द्वारा की ईश्वर वंदना के पश्चात् श्री सूरजमल पोरवाल द्वारा सदस्यों को प्रस्तुतियों के लिए आमंत्रित किया गया। सभी पंद्रह सदस्यों ने अत्यंत रोचक प्रस्तुतियाँ दीं। हाल ही में राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की 'एनवायरमेंटल कंजर्वेशन एंड अवेयरनेस व्याख्यानमाला' में मोटिवेशनल वक्ता के रूप में सम्मान प्राप्त करने वाली डॉ. श्रद्धा गट्टानी एवं श्री नितिन गट्टानी का हार्दिक स्वागत किया गया। डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए मुस्कान क्लब के कार्यक्रमों की प्रशंसा की तथा विदेश यात्रा आदि संबंधी उपयोगी सुझाव दिए। इसके पश्चात् गत टिफिन पिकनिक के दौरान संपन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही, इस माह जिन सदस्यों का जन्मदिन था, उनका स्नेहपूर्ण अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात् श्री नितिन गट्टानी ने भी अपने विचारों से सभी को अवगत कराया। श्री सूरजमल पोरवाल ने नव वर्ष में पिकनिक आयोजित करने की जानकारी दी। अंत में अल्पाहार के पश्चात् कार्यक्रम समाप्त हुआ। यह जानकारी मधुर मुस्कान के संपादक एम पी मथुर ने दी |