जनजाति कॉलेज हॉस्टल में बढ़ते नशे पर इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ डॉक्टर पी सी जैन ने तंबाकू को एक  दीमक जैसा नशा बताया है जिसका परिणाम बहुत कुछ हानि होने के बाद पता चलता है। इसे उन्होंने शराब की बहन बताया है दोनों भाई-बहन मिलकर शरीर को ,परिवार को, समाज को अत्यधिक हानि पहुंचाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने प्रेजेंटेशन में तंबाकू और शराब तथा स्क्रीन पर कई फिल्में दिखाई।
नशा छुड़ाने हेतु छात्राओं को घरेलू नुस्खे भी बताएं।
इस अवसर पर हॉस्टल की 11 छात्राएं नशा मुक्ति प्रेरक बनी वह नशा एक रोग है जिसे तुरंत इलाज करना चाहिए इस संदेश को आगे से आगे 
बढ़ाती रहेगी।
छात्राओं ने नशा मुक्ति नृत्य कर नशा मुक्ति का संदेश दिया। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष चंद्रकला कोठारी एवं सचिव बबीता जैन, रश्मि पगारिया, डॉक्टर अल्पना जैन इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम 
राजकीय महाविद्यालय‌ स्तरीय SC‌ कन्या छात्रावास 
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उदयपुर में आयोजित हुआ।
रेणुका राव, कृतिका मोंडिया हिना खटीक, सेजल मेघवाल, हेमलता, भाविका, निकिता अहारी, माया, मित्तल, काजल, किरण नशा मुक्ति प्रेरक बनी।