उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने राजस्थान विधानसभा में बुधवार को पेश बजट को विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि इस बजट में आगामी सालों के विकास का रोडमेप तैयार किया गया है। इससे छोटे-छोटे शहरों और गांवों का तेज गति से विकास होगा।
सांसद डॉ रावत ने कहा कि उदयपुर जिले को बजट में नवीन केंद्रीय कारागृह भवन का निर्माण, संभाग मुख्यालय को सिग्नल फ्री करने, बाढ़ सुरक्षा को लेकर कार्य करने, अस्पताल में विश्राम गृह बनाने, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंडस्ट्री पार्टनर को जोड़कर सेंटर खोलने जैसी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हैं।
प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव जैसी समस्याओं से आमजन को निजात दिलाने, वहीं गर्मियों में समर कंटीजेंसी के लिए कलेक्टर को एक करोड़ रुपए दिए गए हैं। इससे पेयजल किल्लत के दौरान नल, हैंडपंप, नलकूप की मरम्मत के साथ टैंकर की व्यवस्था की जा सकेगी। प्रतापगढ़ जिले में नई पंचायत समितियों में सरकारी दफ्तर व 3467 ग्राम पंचायतों में विकास कामों के लिए 3000 करोड़ की लागत से विकास के काम होंगे। बड़ी सादड़ी में मिसिंग लिंक सड़क का निर्माण चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ में 5 करोड़ रुपए से निर्माण होगा। जाखम बांध आधारित पेयजल परियोजना में निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ और छोटी सादड़ी-प्रतापगढ़ कस्बे और ब्लॉक में लघु परियोजनाओं से लाभान्वित गांव में ब्लक वाटर उपलब्ध करवाने के लिए डीपीआर 1 करोड़ 37 लाख रुपए में बनेगी।
सुहागपुरा में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण, प्रतापगढ़ में चिल्ड्रन होम के लिए भवन, राजपुरिया में नई पुलिस चौकी जैसे कई घोषणाएं हैं।
सलूंबर जिले में कीर की चौकी भींडर सलूबर सड़क (स्टेट हाईवे 53) 19 किलोमीटर सड़क 8 करोड़ रुपए में बनेगी। सलंबूर-बांसवाड़ा स्टेट हाईवे (93 किमी) के लिए 744 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। 33/11 केवी जीएसएस कातनवाड़ा सलूंबर में बनेगा। सलूंबर के आयुर्वेद हॉस्पिटल को जिला आयुर्वेद हॉस्पिटल में क्रमोन्नत किया गया है। संगतड़ा में पशु उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा, सलूंबर के जयसमंद में पर्यावरण संतुलन के उद्देश्य और बायो डायवर्सिटी कन्जर्वेशन के उदेश्य से वन्य जीव अभ्यारण्यों के ईको सेसेंटिव जोन के लिए जोनल मास्टर प्लान तैयार किए जाएंगे। नवगठित जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार की स्थापना होगी। पंचायतीराज विभाग के भवन निर्माण की घोषणा की गई है तथा ग्रामीण महिला बीपीओ खोले जाएंगे। इस पर 100 करोड़ खर्च होंगे।
सांसद डॉ रावत ने कहा कि इनके अलावा भी कई सारे विकास कामों की घोषणा बजट में की गई है।
Udaipur
राजस्थान का बजट विकासोन्मुखी, आगामी सालों के विकास का रोडमेप तैयार: सांसद डॉ मन्नालाल रावत
Related stories
Lenskart Launches ‘Drishti Ki Daud’, Turning Everyday Steps into a Nationwide Movement for Better Vision
National, : Lenskart is donating up to four pairs of glasses when you complete a minimum of 20,000 steps on t…
World’s First Ph.D on Economy of Temple Awarded to Dimpy Suhalka
Mohanlal Sukhadia University has awarded the Ph.D degree to Dimpy Suhalka for her research on “Economies of T…
RCM Celebrates Naari Shakti, Women’s Achievement, and Self-Reliance
Special Women's Academy 2026, held under the theme 'Har Naari Samman Ki Adhikari,' brought honour and inspira…
136th Urs of Imrat Rasool Shah Concludes
Udaipur: The three-day 136th Urs of Hazrat Imrat Rasool Shah Baba concluded Sunday evening at the shrine outs…