उदयपुर। समग्र जैन समाज की ओर से श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा ’जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर, युग सृष्ठा भगवान श्री ऋषभदेव का जन्म एवम् तप कल्याणक महोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ’प्रथमेश 2026’ वृहद् रूप से मनाया जा रहा है।
सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शान्तिलाल वेलावत ने बताया कि आगामी 12 मार्च गुरुवार को ’नगर निगम प्रांगण’ में ’ध्वजारोहण’ के साथ मुख्य कार्यक्रम की शुरूआत होगी। विशाल भव्य शोभायात्रा
समय प्रातः 7 बजे शोभायात्रा के पश्चात् रत्नत्रयधारी साधुवृन्दों के आशीर्वचन शोभायात्रा संयोजकः राजेश गदावत, विक्रम देवड़ा, रविश मुण्डलिया, जितेन्द्र जोलावत, भूपेन्द्र मुण्डफोडा, रितेश बोहरा, कैलाश चित्तौड़ा, वाहन रैली संयोजक मनोज गदिया, रितेश सापडिया झांकी संयोजिका श्रीमती लीला कुर्डिया, सुशीला कारवा, रेखा लोलावत, निर्मला सोनी अर्चना पटवारी, संगीता गोदडोत विहार संयोजक - राजेन्द्र चित्तौड़ा, मुकेश गोटी, आशीष मेहता है।
स्वामी वात्सल्य संयोजक पारस सिंघवी, पारस कुणावत, अनिल चित्तौड़ा, अशोक गोदड़ोत, हेमेन्द्र दामावत, दिनेश वजुवावत, राकेश सोनी, रमेश जावरिया, भगवतीलाल जयन्तिलाल रजावत, शान्तिलाल वेलावत, महेन्द्र टाया, पारस सिंघवी, सेठ शान्तिलाल गदावत, ऋषभ जसिंगोत सुमतिलाल वालावत, जनकराज सोनी, अशोक गोधा, दिनेश सोनी, रमेश चन्द्र शाह, सुन्दरलाल डागरिया, सुरेश पद्मावत, राजेश बड़जात्या, अशोक अग्रवाल, दिनेश नागदा,योगेश अखावत, राजेश परतियोत है।
श्री जिनेंद्र प्रभु का रथ, हाथी, घोड़े, बग्गियों, बैंड, ढोल सहित शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा सहित आचार्य संघ-आर्यिका संघ 51 से अधिक पिछीधारी संतों का संघ श्रावक- श्रविकाओ का समूह प्रभु भक्ति में प्रस्थान करेंगे।
समाज के प्रमुख महेन्द्र टाया ने बताया कि यह जुलूस ’टाउन हॉल से प्रारंभ होकर सूरजपोल चैराहा, झीनीरेत,मार्शल चैराहा,मंडी की नाल,देहलीगेट,बापू बाजार, होते हुए टाउन हॉल में सम्पन्न होगा। इस शोभायात्रा में महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती लीला कुर्दिया, सुशीला कारवां ,अर्चना पटवारी,रेखा लोलावत,संगीता गोददोत ,निर्मला सोनी आदि के सहयोग से 24 से अधिक जीवंत झांकी, महिला मंडल के घोष, प्रभु के जन्मोत्सव की बधाई का गायन,वादन करते हुए चलेंगे। शोभायात्रा के समापन के पश्चात नगर निगम प्रांगण ,टाउन हॉल’ में धर्म सभा का आयोजन होगा जिसमें समाज प्रमुख श्रेष्ठियों द्वारा प्रभु का चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन अलंकरण समारोह आदि मांगलिक क्रियाएँ सम्पादित होगी।
संगठन के उपाध्यक्ष पारस कुणावत, विमल नाथुत, मनोज गदिया,अरूण लुणदिया,अनिल सकरावत,राजेश गदावत,राजेन्द्र चित्तौड़ा,संजय गदावत,प्रितेश वगेरिया,रविश मुण्डलिया आयोजन की तैयारियों में लगे हुए है।
संस्थान के महामंत्री डॉ.राजेश देवड़ा व मंत्री गौरव गनोडिया ने बताया कि मंगलाचरण के उपरांत उदयपुर नगर में विराजित ’आचार्यकल्प 108 श्री पुण्यसागरजी ससंघ, आचार्य 108 श्री विहर्षसागरजी ससंघ,आचार्य 108 श्री मयंकसागरजी ससंघ, ’गणिनी आर्यिका 1.5 श्री सुप्रकाशमति माताजी संसघ ,गणिनी आर्यिका 105 श्री सुभूषणमति माताजी ,आर्यिका 105 श्री चैत्यमती जी ससंघ आर्यिका 105 श्री नमनश्रीजी ससंघ ,आर्यिका 105 श्री प्रसन्नमति माताजी’ की उपस्थित रहेगी। जिनके धर्मौपदेश से जनता लाभान्वित होगी।
संस्थान के कोषाध्यक्ष हेमन्द्र दामावत,अशोक गोड़दोत ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात सभी साधर्मी श्रावक-श्राविकाओं के लिये स्वामी वात्सल्य की व्यवस्था रखी जाएगी।
Udaipur
प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जन्म कल्याणक महोत्सव प्रथमेश का मुख्य आयोजन कल
शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
Related stories
Rajasthan Delays Panchayat Reservation Lottery by One Month
JAIPUR, Rajasthan — Rajasthan has postponed the reservation lottery for upcoming panchayati raj elections by…
Patriotic Melodies Echo at Anand Old Age Home
Udaipur: The 80th Independence Day was celebrated with enthusiasm and patriotic fervour at Anand Old Age Home…
Manasvi Agrawal Honoured at State-Level
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…
UCCI Celebrates Independence Day with Patriotic Fervour
Udaipur: The Udaipur Chamber of Commerce and Industry (UCCI) celebrated Independence Day with great enthusias…