उदयपुर | मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड शनिवारीय कार्यक्रम में तीन विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ परिचर्चा व नेत्र दान की जानकारी दी गई | मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की श्रीमती सुधा व्यास द्वारा ईश वंदना के बाद, मंच संचालक सूरजमल पोरवाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने नेत्र दान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी अपील की और सभी आगंतुकों का विधिवत परिचय कराया। इसके बाद, अतिथियों से अपने विषय पर जानकारी साझा करने का आग्रह किया गया। सर्वप्रथम, डॉ. आंचल ने ग्लूकोमा पर विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद, यूरोलॉजिस्ट डॉ. विश्वास बाहेती तथा होम्योपैथिक डॉ. लता शर्मा ने अपने-अपने विषयों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से स्क्रीन पर प्रस्तुति दी। डॉ. आंचल ने ग्लूकोमा तथा डॉ. बाहेती ने यूरोलॉजी (जैसे प्रोस्टेट संबंधी रोगों) पर सरल भाषा में उपस्थित सदस्यों को उपयोगी जानकारियाँ प्रदान कीं। आज की स्वास्थ परिचर्चा से सभी उपस्थित 132 सदस्य लाभान्वित हुए एवं उनकी जिज्ञासाओं का मंच द्वारा समाधान किया गया।कार्यक्रम के अंत में, कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अतिथियों को मोमेंटो भेंटकर अभिनंदन किया गया। के.के. त्रिपाठी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करने के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और अल्पाहार वितरण किया गया।
Udaipur
मुस्कान क्लब में नेत्र दान जागरूकता एवं स्वास्थ्य परिचर्चा कार्यक्रम
Related stories
Manasvi Agrawal Honoured at State-Level
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…
UCCI Celebrates Independence Day with Patriotic Fervour
Udaipur: The Udaipur Chamber of Commerce and Industry (UCCI) celebrated Independence Day with great enthusias…
Patriotic Spirit Resonates Through Music as Udaipur Celebrates Under the Tricolour
Udaipur: To mark the 80th year of India’s Independence, Suron Ki Mandali organized a patriotic musical evenin…
Udaipur Captured in 200 Weeks of Sketches: Fourth Urban Sketchers Exhibition Opens with Grandeur
Udaipur: The fourth exhibition of Urban Sketchers Udaipur (USK), a group dedicated to capturing the city’s hi…