उदयपुर। गौसेवा, जीवदया और मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राष्ट्र संत, मेवाड़ गौरव गुरुदेव कमल मुनि कमलेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यूनाइटेड वल्र्ड पीस काउंसलिंग द्वारा उन्हें ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के जीवदया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुरु कमल चंद्र रोशन गौसेवा ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गुरुदेव कमल मुनि कमलेश लंबे समय से समाज में सेवा, करुणा और मानवता का संदेश दे रहे हैं। उनके प्रेरक व्यक्तित्व और समाजहित में किए जा रहे कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है।
संजय जैन ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए जुनून, कठोर परिश्रम और अदम्य साहस की आवश्यकता होती है। यदि व्यक्ति में सेवा का भाव और समाज के प्रति समर्पण हो तो वह अकेला भी इतिहास रच सकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश ने अपने जीवन के माध्यम से यही सिद्ध किया है और समाज को सदैव सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया है।
उन्होंने बताया कि गुरुदेव संप्रदायवाद से ऊपर उठकर संपूर्ण मानवता के कल्याण का संदेश देते हैं। वे लोगों को वर्तमान में संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। समाज में जब भी विषमता या पीड़ा का समय आता है, तब वे अन्याय के खिलाफ चट्टान की तरह दृढ़ खड़े होते हैं, वहीं दुखी और पीड़ित लोगों के लिए अत्यंत संवेदनशील बनकर मार्गदर्शन करते हैं।
गुरुदेव को यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने पर संजय जैन ने संपूर्ण मेवाड़ और उदयपुर समाज की ओर से हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के मेवाड़ प्रांत के सभी सदस्यों तथा गुरु भक्तों की ओर से गुरुदेव को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके मानवता के प्रति समर्पण की सराहना की।
उन्होंने कहा कि गुरुदेव कमल मुनि कमलेश का जीवन सेवा, त्याग और करुणा का प्रेरक उदाहरण है और उनके विचार समाज को सदैव नई दिशा देते रहेंगे।
Udaipur
राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, यूनाइटेड वल्र्ड पीस काउंसलिंग ने किया अलंकृत
Related stories
Manasvi Agrawal Honoured at State-Level
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…
UCCI Celebrates Independence Day with Patriotic Fervour
Udaipur: The Udaipur Chamber of Commerce and Industry (UCCI) celebrated Independence Day with great enthusias…
Patriotic Spirit Resonates Through Music as Udaipur Celebrates Under the Tricolour
Udaipur: To mark the 80th year of India’s Independence, Suron Ki Mandali organized a patriotic musical evenin…
Udaipur Captured in 200 Weeks of Sketches: Fourth Urban Sketchers Exhibition Opens with Grandeur
Udaipur: The fourth exhibition of Urban Sketchers Udaipur (USK), a group dedicated to capturing the city’s hi…