उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा अपने प्लैटिनम जुबली वर्ष (75 वर्ष) के उपलक्ष्य में मार्च माह के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के तहत आभा फार्म हाउस कार्ड, शतरंज, लूडो आदि इंडोर गेम्स सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीए मधुसूदन झंवर थे। इस कार्यक्रम में लगभग 40 सदस्यों एवं उनके जीवनसाथियों तथा 10 बच्चों ने भाग लेकर कार्यक्रम का आनंद लिया। इस अवसर पर सदस्यों के बीच मैत्रीपूर्ण वातावरण में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
संस्था के सचिव सीए अंकुश जैन ने बताया कि संगठन के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में सीटीएई प्लेसमेंट हॉल में आयकर अधिनियम, जीएसटी, कंपनी अधिनियम तथा टीडीएस विषयों पर एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए गौतम सुखलेचा ने बताया कि सेमिनार के प्रथम तकनीकी सत्र में सीए-सीएस उदयपुर टैक्स बार चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष पवन तलेसरा ने कंपनी अधिनियम में प्रस्तावित एमनेस्टी स्कीम के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा इसके व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।
इसके पश्चात आयोजित द्वितीय तकनीकी सत्र में सीए सौरभ नागदा ने जीएसटी के नवीनतम अपडेट्स एवं वर्षांत में जीएसटी रिटर्न भरते समय किन-किन महत्वपूर्ण बिंदुओं का ध्यान रखना चाहिए, इस पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यदि रिटर्न भरते समय तकनीकी सावधानियां बरती जाएं तो भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी अथवा तकनीकी समस्याओं से बचा जा सकता है।
सेमिनार के तृतीय मुख्य सत्र में इंदौर से आयें वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश मेहता ने आयकर अधिनियम, 1961 एवं प्रस्तावित आयकर अधिनियम 2025 में होने वाले महत्वपूर्ण बदलावों, टीडीएस-टीसीएस प्रावधानों तथा धर्मार्थ ट्रस्ट एवं संस्थाओं के पंजीकरण एवं आयकर अनुपालन से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर आयकर विभाग (एक्जेम्प्शन) के आयकर अधिकारी हेमपाल चैधरी ने धर्मार्थ संस्थाओं एवं ट्रस्टों के आयकर रिटर्न एवं पंजीकरण से संबंधित विषयों पर पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने रिटर्न एवं पंजीकरण फॉर्म भरते समय होने वाली छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से बताते हुए उपस्थित सदस्यों का मार्गदर्शन किया।
इस सेमिनार में लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टैक्स कंसल्टेंट्स एवं अधिवक्ता शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए तकनीकी प्रश्नों का समाधान करते हुए उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।
अध्यक्ष सीए गौतम सुखलेचा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन द्वारा 21 एवं 22 मार्च 2026 को सदस्यों के लिए दो दिवसीय आरआरसी भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत जवाई सफारी, रणकपुर एवं पावापुरी तीर्थधाम का भ्रमण किया जाएगा। यह कार्यक्रम सदस्यों के लिए एक सामाजिक एवं मैत्रीपूर्ण भ्रमण का अवसर प्रदान करेगा।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सीए गौतम सुखलेचा ने बताया कि 28 मार्च 2026 को रोटरी बजाज भवन, रानी रोड में होली मिलन समारोह एवं वार्षिक आमसभा (।ळड) आयोजित की जाएगी, जिसमें संस्था की वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी।
इसी कार्यक्रम के दौरान उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन एवं उदयपुर टैक्स बार चैरिटेबल सोसायटी की आगामी वर्ष की कार्यकारिणी का चयन नॉमिनेशन कमेटी के माध्यम से किया जाएगा, जिसके अध्यक्ष सीए सुधीर मेहता है।
होली मिलन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ संस्था के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का अनावरण भी किया जाएगा, जिसमें संस्था की स्थापना से लेकर अब तक की सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को दर्शाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकारिणी सदस्य कल्पेश जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संस्था के कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश बंसल ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं वक्ताओं को स्नेह भोज के लिए आमंत्रित किया।
सेमिनार में दिलीप बाबेल, गौरव व्यास, अमित तिवारी, आशीष रतनावत, शैलेश माहेश्वरी, सी.एस. नानावटी, एच.एस. नानावटी, संदीप लोढ़ा, चंद्रप्रकाश बाल्दी, शशिकांत मेहता, मोहित वाणावत, दिनेश कोठारी, सविता गुप्ता, विमल सुराणा सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने सहभागिता की।
Udaipur
उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा प्लेटिनम जुबली वर्ष के तहत
आयकर अधिनियम, जीएसटी, कंपनी अधिनियम तथा टीडीएस पर विशेष सेमिनार आयोजित
Related stories
Manasvi Agrawal Honoured at State-Level
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…
UCCI Celebrates Independence Day with Patriotic Fervour
Udaipur: The Udaipur Chamber of Commerce and Industry (UCCI) celebrated Independence Day with great enthusias…
Patriotic Spirit Resonates Through Music as Udaipur Celebrates Under the Tricolour
Udaipur: To mark the 80th year of India’s Independence, Suron Ki Mandali organized a patriotic musical evenin…
Udaipur Captured in 200 Weeks of Sketches: Fourth Urban Sketchers Exhibition Opens with Grandeur
Udaipur: The fourth exhibition of Urban Sketchers Udaipur (USK), a group dedicated to capturing the city’s hi…