उदयपुर  | महर्षि गौतम जयंती समारोह के अंतर्गत डॉक्टर विमल शर्मा को उनकी सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियां के लिए "महर्षि गौतम गौरव सम्मान" 2026 से अलंकृत किया गया |
रविवार 15 मार्च शाम 5.30 से 8.30 बजे तक विज्ञान समिति सभागार में आयोजित भव्य समारोह में समस्त गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज संस्थान के अध्यक्ष राकेश जोशी एवं समस्त कार्यकारिणी मैं डॉक्टर शर्मा को शॉल ऊपरना पगड़ी स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया |
अपने संबोधन में डॉक्टर शर्मा ने माइंड पावर के माध्यम से विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र एवं  परिवारजनो को सुख समृद्धि एवं खुशहाल जीवन जीने के तरीके सिखाए |उन्होंने कहा कि हमारा चेतन मन तर्कशील होकर बाय डिफ़ॉल्ट नेगेटिवली प्राइम होता है जबकि अवचेतन मन मैं ब्रह्मांड से असीमित शक्तियां प्राप्त करने की क्षमता होती है और इसे निर्देशित कर असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है|