उदयपुर। केंद्र की मोदी सरकार की गलत विदेश नीतियों के कारण देश भर में ईंधन (पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस) की भारी किल्लत एवं घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रुपए की बेवजह बढ़ोतरी को लेकर आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देहली गेट स्थित शांति जी एवं आनंदी जी स्मारक के सामने विरोध प्रदर्शन कर केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि और शादी-समारोहों के सीजन में व्यावसायिक (कॉमर्शियल) सिलेंडर की आपूर्ति ठप होने के कारण आमजन को परेशानियों का सामना कर पद रहा है। इसी कारण पीसीसी निर्देशानुसार आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना-प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया गया।
विरोध प्रदर्शन में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि जहाँ एक और संसद में मोदी सरकार कह रही है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है वही गैस एजेंसियों ने बुकिंग बंद करके सिद्ध कर दिया कि सरकार झूठ बोल रही है। मोदी सरकार की विफलता के कारण एक और घरों का बजट बिगड़ गया है वही आज छोटे व्यापारी और रेस्टोरेंट संचालक बर्बाद हो रहे हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर न मिलने और उसकी आसमान छूती कीमतों के कारण उदयपुर सहित देश भर के छोटे रेस्टोरेंट, ढाबे और हलवाई की दुकानें बंद होने की कगार पर हैं। व्यापार ठप होने से इन दुकानों पर काम करने वाले हजारों युवाओं की नौकरियां चली गई हैं, जिससे उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एक तरफ घरेलू सिलेंडर महंगा करके गृहणियों की रसोई में आग लगा दी गई है, तो दूसरी तरफ कॉमर्शियल गैस की किल्लत पैदा कर छोटे व्यापारियों के पेट पर लात मारी जा रही है। केंद्र सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। आज देश में ऐसी सरकार है जिसकी गलत विदेश नीतियों के कारण देश के आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार को आमजन की इस पीड़ा से कोई सरोकार नहीं है। डबल इंजन की सरकार के दोनों इंजन फेल हो गए है। विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार से मांग करती है कि घरेलू गैस सिलेंडरों में की गई साठ रुपए की बढ़ोतरी को वापस लिया जाए और आमजन को ईंधन (पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस) समय पर उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करवाई जाए।साथ ही पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चूल्हे पर रोटियां बनाकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन में देहात कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, पीसीसी महासचिव लाल सिंह झाला, पूर्व विधायक डॉ मांगीलाल गरासिया, पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत, सज्जन कटारा , जगदीश राज श्रीमाली, पीसीसी महासचिव सुरेश सुथार, डॉ कौशल नागदा, डॉ संजीव राजपुरोहित, दिनेश औदिच्य, ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, राजेंद्र कुमार गोखरू, राईसा राम खेर, खेमराज मीणा, रूपलाल मीणा, ओनार सिंह सिसोदिया, कमलेश पटेल, महेंद्र सिंह राणावत, कमल डांगी, राजेन्द्र जेन, रामलाल गायरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती डांगी, कामिनि गुर्जर, मधु सालवी, डॉ कल्याण सिंह राव, नवल सिंह चुंडावत, मंडल अध्यक्ष विमल भादविया, शिवलाल गुर्जर, चंपाराम गरासिया, मावाराम, गणैश लाल मेघवाल, रवि भावा, जितेश खटीक, लक्ष्मी लाल सोनी, गोपाल सिंह चोहान, जमनालाल शर्मा, मोतीलाल शर्मा, जगुराम मिणा, रिषभ जैन, अर्जुन लाल मेनारिया, गणपत लाल शर्मा, प्रकाश मीणा, अर्जुन मैघवाल, नारायण जनावत, हजारी लाल रजक, कमलाशंकर खेर, कमल तंवर, मोड़ सिंह सिसोदिया, नाना लाल नागदा, राजेश पंचोली, प्रेम लबाना, गोतम मीणा, मथुरेस नागदा, यशवन्त चोधरी, रवि खटीक, रतन लाल पूर्बिया, सुनील कुमार भजात, ललित गुर्जर, अमर सिंह झाला, शंकर लाल मीणा, निरंजन चोधरी, रामलाल बुम्बरिया, वीरेन्द्र प्रजापत, गोरव शर्मा, शांता प्रिन्स, शिवराजसिंह धाबाई, भगवान लाल अहीर, थावर चंद डामोर, लोकैश मीणा, इस्तियाक चंचल, हिदायतुल्ला, ओमप्रकाश गमेती ओमप्रकाश डांगी, अनवर हुसेन, यास्मीन, गोटुलाल, भंवर लाल जैन, हिदाशु जैन, गजेन्द्र कोठारी, अजीज खान पठान, लक्ष्मीनारायण मेघवाल, लक्ष्मीनारायण पुरोहित, सचिन गुर्जर, निशांत गमेती, डालचंद गमेती, सुजल मीणा, लोकेश मीणा, किशन सिंह चुंडावत, लव चोधरी, हाजाराम मीणा, गणैश शर्मा, राजकुमार, संदीप मीणा, विकास अहारी, नरेंद्र पानैरी, गोपाल सरपटा, धनपाल जैन, आशा हुसेन, शारदा दैवी, चन्दु जोशी, चुन्नीलाल भील, प्रेम कुमार मीणा, रोशन गौड़, टीटू सुथार, प्रमोद मैनारीया, श्याम सुंदर गुर्जर, माधव सिंह चोहान, नरेंद्र सिंह गुहिल, बबलु टांक, मोडिलाल सेम्बारा, महेंद्र डामोर सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Udaipur
गलत नीतियों के कारण डबल इंजन की सरकार के दोनों इंजन फेल - रघुवीर सिंह मीणा
केंद्र सरकार की गलत विदेश नीतियों के कारण देश भर में ईंधन (पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस) की किल्लत और महंगी घरेलू गैस के खिलाफ उदयपुर देहात जिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन।
Related stories
Udaipur Mountaineer Manasvi Agrawal Honoured at State-Level Independence Day Ceremony in Bikaner
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…
UCCI Celebrates Independence Day with Patriotic Fervour
Udaipur: The Udaipur Chamber of Commerce and Industry (UCCI) celebrated Independence Day with great enthusias…
Patriotic Spirit Resonates Through Music as Udaipur Celebrates Under the Tricolour
Udaipur: To mark the 80th year of India’s Independence, Suron Ki Mandali organized a patriotic musical evenin…
Udaipur Captured in 200 Weeks of Sketches: Fourth Urban Sketchers Exhibition Opens with Grandeur
Udaipur: The fourth exhibition of Urban Sketchers Udaipur (USK), a group dedicated to capturing the city’s hi…