त्रिशला महिला मंडल द्वारा होली मिलन समारोह वासुदेव रेस्टोरेंट सेक्टर 4 बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल की सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण रंगीन और आनंदमय हो गया। सभी ने मिलकर नृत्य एवं फाग गीतों का आनंद लिया तथा आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल की अध्यक्ष विद्या खटवड़, मंत्री चारू जैन एवं कोषाध्यक्ष मीना जैन के मार्गदर्शन में किया गया।
अंत में मंडल की ओर से सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आग्रह किया गया।