उदयपुर।  महर्षि दाधीच सेवा संस्थान दाधीच समाज द्वारा गणगौर का सामूहिक उद्यापनकिया  गया!
महर्षि दधीचि सेवा संस्थान उदयपुर, दाधीच समाज की ओर से संस्थान भवन में  शनिवार को उदयपुर दाधीच समाज की महिला कार्यकारिणी प्रकोष्ठ द्वारा गणगौर का सामूहिक उद्यापन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्थान की सांस्कृतिक मंत्री नीतू आचार्य ने बताया कि आयोजन में दाधीच समाज की बड़ी संख्या में माताओं, बहनों एवं बंधुओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गणगौर पूजन के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिससे माहौल भक्तिमय और उत्सवी बना रहा।
इस अवसर पर महिला अध्यक्ष डॉ. नीतू व्यास, उर्मिला शर्मा, मंजू आचार्य, कृष्णा दाधीच, लीला दाधीच, सुनीता व्यास, प्रीति व्यास, श्वेता मिश्रा सहित कार्यकारिणी की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष सुधीर जोशी, सचिव संदीप दाधीच, प्रदेश अध्यक्ष उमेश दाधीच, महामंत्री राधेश्याम दाधीच, युवा अध्यक्ष पंकज ओझा, कैलाश तिवारी, सीताराम जगदीश आचार्य सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।