उदयपुर | मुस्कान क्लब में मार्च माह के सभी धार्मिक आयोजनों को संगम का वर्णन करते हुए संरक्षक श्रीमती कौशल्या गट्टानी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि गणगौर और ईद का एक दिन मनाया जाना हमारी महान संस्कृति की पहचान है । उन्होंने 26 मार्च 2026 को राम जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा भी की। 
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की श्रीमती संगीता सौंधी द्वारा की गई ईश्वर-वंदना के पश्चात् सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। मंच संचालन करते हुए श्री के.के. त्रिपाठी ने प्रस्तुतियों के लिए सदस्यों को क्रमवार आमंत्रित किया। मार्च के उत्सवी माहौल को जीवन्त करने वाली 25 प्रस्तुतियां का उपस्थित 132 सदस्यो ने भरपूर आनंद लिया |श्रीमती नलिनी बंधु, कमल सौंधी, दिलीप गभरानी, श्रीमती जनक बांगड़, अशोक चौबीसा, श्रीमती कुसुम लता त्रिपाठी, श्रीमती रेखा वर्मा,  डी.एन. नागदा, श्रीमती हरबिंदा दीक्षित, एम.पी. माथुर, के.के. त्रिपाठी, सुश्री नीलिमा बैंस, राजकुमार बाफना, श्रीमती वर्षा मेहता, कांतिलाल पुनमिया, शांति लाल गोड़लिया, उम्मेद सिंह दुलावत, अजीत सिंह खींची, भगवान दास तिलवानी, श्रीमती कल्पना तिवारी तथा लालू राम आज प्रस्तुति देने मे प्रमुख रहे ।इसके बाद एम.पी. माथुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करने के पश्चात् राष्ट्रगान और अल्पाहार के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।