भारत विकास परिषद *सुभाष* शाखा द्वारा आज दि. 22/03/2026विश्व जल दिवस पर (रविवार) को आयोजित विश्व जल स्रोत पूजन सप्ताह के अंतर्गत प्रांत की एक मात्र शाखा द्वारा पूर्व में स्थापित रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जो की 14 वर्ष पूर्व 2012 में राणा प्रताप रेलवे स्टेशन पर स्थित शिव मंदिर के कुए पर लगाया गया था उस पर आज सप्ताह के पहिले दिन जल स्रोत पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कुए के आसपास की साफ सफाई कर  एवं लगाए गए देवास वाटर फिल्टर की भी साफ सफाई की गई।
इसके बाद परिषद की महिला सदस्यों द्वारा विधिवत जल स्रोत का पूजन *ओम जय जल देव हरे, पीड़ित जन का संकट जल्दी दूर करें* आरती गाकर किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व वाइस चांसलर डॉ. उमा शंकर शर्मा महाराणा प्रताप एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी ने जल स्रोतों का संरक्षण करने और जल को प्रदूषण से बचाने, दैनिक जीवन में जल कम से कम उपयोग लेने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
प्रांतीय जल संरक्षण प्रभारी डॉ. पी.  सी. जैन ने सभी से जीवन  भर जल संरक्षण के अभियान में जुड़े रहने की अपील करी।                                                                                  सुभाष शाखा 
अध्यक्ष इंजीनियर आर. एल. जैन ने सप्ताह भर के इस जल स्रोत पूजन कार्यक्रम में सभी सदस्यों को सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया, आज के कार्यक्रम में कुल 32 सदस्यों ने भाग लिया जिसमें 12 महिलाएं थी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिला सदस्यों द्वारा *बरस बरस मारा इंदर राजा तू बरसे मेरो काज सरे* पर जल नृत्य घूमर किया।
जल संकल्प- डॉ. उमा शंकर शर्मा पूर्व वी सी ने सभी को  जल  बचाने का संकल्प दिलाया ।
कार्यक्रम में ऋषभ जैन ,एल सी जैन ,निर्भय बाबेल ,ओ पी मुथा ,बी एल काबरा ,नवीन शर्मा ,पंकज नागोरी ,महेश बया इत्यादि सदस्य उपस्थित थे |
उपाध्यक्ष डॉ. मंजू जैन द्धारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।