उदयपुर। भटेवर में रविवार को एक निजी होटल के स्वागत सभागार में आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में श्री धन्वंतरि आयुर्वेद सेवा समिति, भटेवर की नवीन त्रिवर्षीय कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। यह आयोजन भटेवर स्थित स्वागत पैलेस होटल के सभागार में प्रातः 11 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। इस आयोजन ने समाज में एकता, सहयोग एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना से किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का पारंपरिक मेवाड़ी पाग एवं उपरणा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में मेनारिया समाज इंदौर की नवीन कार्यकारिणी तथा ग्राम विकास समिति पानेरियों की मादड़ी के पदाधिकारियों का विशेष रूप से सम्मान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि संरक्षक अंबालाल मेनारिया थे, जबकि अध्यक्षता ग्राम विकास समिति पानेरियों की मादड़ी के अध्यक्ष बंसीलाल मेनारिया ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मुकेश मेनारिया, नव निर्वाचित अध्यक्ष मांगीलाल सिंगावत, अखिल भारतीय मेनारिया समाज के कोषाध्यक्ष ओंकारलाल मेनारिया, गणेशलाल मेनारिया, महामंत्री प्रेम शंकर रामावत, भंवरलाल बोहरा खेड़ी,रामलाल मेनारिया, भगवतीलाल मेनारिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुंदनलाल मेनारिया, क्रीड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपाल मेहता, सीए अंबालाल सालवी एवं अखिल भारतीय समाज के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मेनारिया सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के महामंत्री प्रेमशंकर रामावत ने कुशलतापूर्वक किया।
इस अवसर पर संस्थान के निवर्तमान अध्यक्ष एवं पूर्व कार्यकारिणी का भी सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया। संस्थापक निदेशक देवीलाल मेनारिया ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि आगामी तीन वर्षों के लिए अध्यक्ष पद पर मांगीलाल सिंगावत, उपाध्यक्ष मोहनलाल मेरावत, महामंत्री प्रेमशंकर रामावत, मंत्री हीरालाल सुथार, कार्यालय मंत्री निर्मल कुमार प्रजापत एवं कोषाध्यक्ष कैलाश प्रजापत को दायित्व सौंपा गया है। संगठन मंत्री के रूप में खूबीलाल देवीदासोत एवं पूर्णाशंकर जोशी, प्रचार मंत्री के रूप में प्रकाशचंद्र नागदा, तथा अन्य पदों पर गणेशलाल व्यास, रामेश्वरलाल मेनारिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।
इसके अतिरिक्त संस्थान के मार्गदर्शक मंडल में अध्यक्ष भगवतीलाल मेनारिया तथा सदस्य के रूप में देवकिशन मेनारिया, नीमतलाल मेनारिया, विजयलाल मेनारिया एवं गणेशलाल मेनारिया को शामिल किया गया। शिक्षा, चिकित्सा एवं क्रीड़ा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई। शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश कुमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुंदनलाल मेनारिया तथा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोपाल मेहता को उनके दायित्व सौंपे गए।
नवगठित कार्यकारिणी को संरक्षक अंबालाल मेनारिया द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान संस्थापक निदेशक देवीलाल मेनारिया ने अधिक से अधिक लोगों को समिति से जुड़ने का आह्वान किया तथा सदस्यता शुल्क 1100 रुपये निर्धारित होने की जानकारी दी।
स्नेह मिलन समारोह में वक्ताओं ने समाज के विकास, एकता एवं सेवा कार्यों पर बल दिया। अध्यक्षता कर रहे बंसीलाल नाथावत ने कहा कि यदि मेनारिया समाज द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है, तो ग्राम सभा पानेरियों की मादड़ी द्वारा इसकी समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मुकेश मेनारिया ने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था शिक्षा, चिकित्सा एवं खेलकूद के क्षेत्र में निःस्वार्थ सेवा प्रदान कर रही है और भविष्य में भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुंदनलाल मेनारिया ने अपने संबोधन में रक्तदान के महत्व को बताते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, जिससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और हृदय संबंधी रोगों से भी बचाव संभव है।
कार्यक्रम के दौरान अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वैच्छिक रूप से आर्थिक सहयोग की घोषणा की। अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के पूर्व कोषाध्यक्ष गोपीलाल मेनारिया ने सामूहिक विवाह आयोजन हेतु 51,000 रुपये देने की घोषणा की। वहीं ग्राम सभा कानपुर के अध्यक्ष गणेशलाल मेनारिया ने समाज में विवाह संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु सामूहिक निर्णय लेने एवं सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण को अनिवार्य करने का सुझाव दिया।
समारोह का समापन आपसी स्नेह, सौहार्द एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
Udaipur
भटेवर में श्री धन्वंतरि आयुर्वेद सेवा समिति की नवीन त्रिवर्षीय कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न
Related stories
Udaipur Mountaineer Manasvi Agrawal Honoured at State-Level Independence Day Ceremony in Bikaner
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…
UCCI Celebrates Independence Day with Patriotic Fervour
Udaipur: The Udaipur Chamber of Commerce and Industry (UCCI) celebrated Independence Day with great enthusias…
Patriotic Spirit Resonates Through Music as Udaipur Celebrates Under the Tricolour
Udaipur: To mark the 80th year of India’s Independence, Suron Ki Mandali organized a patriotic musical evenin…
Udaipur Captured in 200 Weeks of Sketches: Fourth Urban Sketchers Exhibition Opens with Grandeur
Udaipur: The fourth exhibition of Urban Sketchers Udaipur (USK), a group dedicated to capturing the city’s hi…