उदयपुर – मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह ट्रस्ट परिसर में संरक्षक डॉ. करण सिंह मोगरा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट महामंत्री गजेंद्र कुमार जैन ने ट्रस्ट की विगत वर्ष की गई सराहनीय जन समाज सेवा पर रोशनी डालते हुवे शीघ्र ही ट्रस्ट द्वारा उदयपुर सहेली नगर, रघुनाथपूरा, व सुन्दरवास में ट्रस्ट शाखा खोलकर जन समाज परोपकारी सेवाओं के विस्तार करने की घोषणा की।  ट्रस्ट संस्थापिका अध्यक्ष ने पधारे सभी मुख्य अतिथियों भामाशाहों का सम्मान करके उनके सहयोग समर्थन के लिए आत्मिक आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट की ओर से स्नेहभोज अल्पाहार रखा गया, अंत में ट्रस्ट उपाध्यक्ष नारायण दास वैष्णव ने धन्यवाद ज्ञापित किया , अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
यह जानकारी संस्थापिका अध्यक्ष बसन्ती वैष्णव ने दी।