उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास एवं इनरव्हील क्लब ऑफ श्रीनाथजी द्वारा ऑफिशियल चेयरमैन विजिट (ओ.सी.वी) का भव्य आयोजन होटल आमंत्रा में किया गया।
दीवास की पूर्व अध्यक्ष एवं श्रीनाथजी क्लब की फाउंडर नयना जैन ने बताया कि सर्वप्रथम एक्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग रखी गई जिसमें दोनों क्लब के अध्यक्ष ,सचिव , दीवास की कोषाध्यक्ष अंजना दुग्गड़, और एडिटर जयश्री जैन एवं श्रीनाथजी क्लब की कोषाध्यक्ष सुमन माली, आईएसओ सोनू वागरेचा तथा एडीटर छाया लोढा मौजूद रहे।
अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन बिंदु गुप्ता एवं डिस्ट्रिक ईएसओ पीडीसी रचना सांघी द्वारा की गई। इशिता मेनारिया ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्लब की सभी सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इसके साथ ही क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर श्रीनाथजी क्लब की प्रेसिडेंट दिलखुश राठौड़ को कॉलर पहनाकर एवं चार्टर प्रदान करते हुए क्लब की विधिवत स्थापना की गई, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। दीवास की फाउंडर रेखा भाणावत ने श्रीनाथजी क्लब को बधाई दी।
दीवास क्लब सेक्रेटरी शशि मेहता ने प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। वहीं श्रीनाथजी क्लब की सेक्रेटरी मनीषा कोठारी ने अपने क्लब की सेक्रेटरी रिपोर्ट पेश की। डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रिपोर्ट पीडीसी रचना सांघी द्वारा प्रस्तुत की गई।
दीवास क्लब अध्यक्ष समीक्षा खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ओ.सी.वी में क्लब ने पाँच प्रमुख सेवा प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूर्ण किए। इनमें व्हीलचेयर डोनेशन, प्रोफेशनल सिलाई मशीन वितरण, नेत्र ऑपरेशन हेतु 5100 रूपयें की आर्थिक सहायता, एक बालिका की शिक्षा के लिए ₹3100 की सहायता राशि एवं स्कूल बैग, स्टेशनरी आदि का वितरण शामिल रहा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इनर व्हील ब्रांडिंग वाले कपडे के टोट बैग भी सदस्याओं में वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष आशा श्रीमाली द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
कार्यक्रम संचालन रश्मी नलवाया द्वारा किया गया।
Udaipur
इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास एवं इनर व्हील क्लब ऑफ श्रीनाथजी की संयुक्त अधिकारिक बैठक संपन्न
Related stories
Udaipur Mountaineer Manasvi Agrawal Honoured at State-Level Independence Day Ceremony in Bikaner
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…
UCCI Celebrates Independence Day with Patriotic Fervour
Udaipur: The Udaipur Chamber of Commerce and Industry (UCCI) celebrated Independence Day with great enthusias…
Patriotic Spirit Resonates Through Music as Udaipur Celebrates Under the Tricolour
Udaipur: To mark the 80th year of India’s Independence, Suron Ki Mandali organized a patriotic musical evenin…
Udaipur Captured in 200 Weeks of Sketches: Fourth Urban Sketchers Exhibition Opens with Grandeur
Udaipur: The fourth exhibition of Urban Sketchers Udaipur (USK), a group dedicated to capturing the city’s hi…