भारत विकास परिषद सुभाष के विश्व जल पूजन सप्ताह के तीसरे दिन आज वर्धमान सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदरवास की छात्राओ  एवं शिक्षकों द्वारा एक नल स्टैंड और एक पनघट का जल पूजन किया गया | “ कल की सोचो जल की सोचो, जल की पल-पल पर सोचो, सबसे बोलो नाल कम खोलो” नारे लगाए गए | श्री श्याम मठपाल  ने अपने द्वारा स्वरचित कविता का पठन कराया | “जल से ही तो जीवन सबका ,सन्देश सभी तक पहुचाओ |”उनकी कविता के बोल रहे |
 संचालन सोनू कँवर ने किया | डायरेक्टर भगवती लाल जी दक ने धन्यवाद ज्ञापित किया |
दूसरा जल पूजन कार्यक्रम महर्षि शिक्षा संस्थान एवं अनुसंधान संस्थान तथा सोफिया उच्च माध्यमिक विद्यालय दक्षिण सुंदर वास में किया गया | जिसमें छात्राओ  ने जल पूजन किया | कार्यक्रम में आशुतोष दाधीच, डॉक्टर नंदलाल जोशी’ उमा कड़ा’ भावना जैन’ ज्योति पुरोहित’ शमीम खान’ कामिनी कुमावत, द्विवेदी ,नफीस बानो एवं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष आर एल जैन, डॉक्टर पी सी जैन, लोकेश जी धाकड़, भूपेश खमेसरा, एवं श्याम  मठपाल उपस्थित थे| 
तीसरा कार्यक्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के शिक्षा शास्त्री प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षण भारतीयों द्वारा सूरजपोल बाहर स्थित प्राचीन बावड़ी पर जल पूजन कर जल संरक्षण का संकल्प लिया गया l इस अवसर पर प्राचार्य डॉ हनुमान सहाय शर्मा सहित समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे l
कार्यक्रम मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के जियोलॉजी विभाग द्वारा कैंपस के गार्डन में स्थित ट्यूबवेल के पूजन द्वारा संपन्न किया गया l कार्यक्रम में डॉक्टर सीमा जलन डॉक्टर डीएस चौहान एवं मात्राएं उपस्थित थे |