उदयपुर। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं के लिये पोर्टल पुनः शुरू किया है। इससे पूर्व उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना से संबंधित शिक्षण संस्थाओं के लिए छात्रवृति पोर्टल पर पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि सूचनाएं अपडेट करने के लिये पोर्टल पर व्यवस्था शुरू कर दी गई थी। समस्त शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि वह अपने शिक्षण संस्था से संबंधित सूचनायें एवं दस्तावेजों की निर्धारित स्थान एवं निर्देशानुसार पूर्ति करना सुनिश्चित करें। सूचना सबमिट करने से पूर्व विशेष रूप से जांच लें कि सभी सूचना पूर्ण एवं सही भरी जावें। आवश्यक दस्तावेज एवं फीस की सूचना भी सही रूप में दर्ज करें ताकि बाद में कठिनाई नहीं आवें। उक्त सूचना अद्यत्तन का कार्य 30 अप्रैल 2026 तक किया जा सकेगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की स्कॉलरशिप योजना में छात्रों द्वारा आवेदन की तिथि भी 30 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी है। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त सहित अन्य छात्रवृति योजनाओं में आवेदन कर सकेंगे। संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 मार्च 2026 तक बढाई थी, अब विद्यार्थी 30 अप्रैल 2026 तक एसएसओ पोर्टल पर ऑनलाइन छात्रवृति आवेदन कर सकेंगे। साथ ही संस्था द्वारा भी अपनी सूचनायें पोर्टल पर 30 अप्रैल 2026 तक अद्यतन की जा सकेगी।
Udaipur
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत संस्थाओं एवं छात्रों के लिए तिथि 30 अप्रैल 2026 तक बढ़ाई
Related stories
Mahila Samriddhi Bank Celebrates 80th Independence Day
Udaipur: The Udaipur Mahila Samriddhi Urban Co-operative Bank Ltd. celebrated the 80th Independence Day with…
Chief Minister’s Warm Interaction with the Public at Fateh Sagar Lake
Udaipur: Rajasthan Chief Minister Shri Bhajan Lal Sharma interacted warmly with the public during his morning…
Union Home Minister Amit Shah Receives Warm Welcome at Udaipur Airport
Udaipur: Union Home and Cooperation Minister Shri Amit Shah and Rajasthan Chief Minister Shri Bhajan Lal Shar…
Flag Hoisting Ceremony Held at Prakriti Research Society Headquarters
Udaipur: As part of the celebrations marking India’s 80th Independence Day, a flag-hoisting ceremony was held…